May 4, 2025 7:45 pm

May 4, 2025 7:45 pm

Search
Close this search box.

प्रियंका गांधी ने रास्ते में रुकवाया अपना काफिला, सड़क हादसे में घायल लोगों को भेजा अस्पताल- VIDEO

दुर्घटना स्थल पर प्रियंका गांधी

दुर्घटना स्थल पर प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड के तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार रात केरल पहुंचीं। इस दौरान कोझिकोड एयरपोर्ट से कालपेट्टा जाते समय उन्होंने एक सड़क दुर्घटना को देखते हुए अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने घायलों की जांच करने और उन्हें प्राथमिक उपचार देने के लिए काफिले से एक डॉक्टर को बुलाया। 

इसके बाद उन्होंने अपने काफिले में मौजूद एंबुलेंस टीम को निर्देश दिया कि वे घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल ले जाएं। दुर्घटना तब हुई जब कोयिलैंडी के मूल निवासी नौशाद और उनके परिवार की कार कोझिकोड जिले के ईंगप्पुझा में एक अन्य कार से टकरा गई। वीडियो में प्रियंका गांधी को घायलों से बात करते भी देखा जा सकता है। प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ वायनाड दौरे पर पहुंची हैं।

खबर अपडेट हो रही है…

ये भी पढ़ें-

VIDEO: भक्तों के लिए खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, आसमान से हुई फूलों की बारिश

जहर खाकर सरकारी टीचर ने दी जान, मरने से पहले 8 पन्नों का लिखा सुसाइड नोट

Latest India News

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More