May 14, 2025 12:31 pm

May 14, 2025 12:31 pm

Search
Close this search box.

महात्मा गांधी से लेकर न्यूटन और बिल गेट्स तक, ये जीनियस हैं लेफ्ट हैंडर्स, होती है ये सबसे बड़ी खूबी

Left Handers Day- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
Left Handers Day

हर साल 13 अगस्त को इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे (International Left handers Day) में मनाया जाता है। लेफ्ट हैंडर्स को आम बोलचाल में उल्टे या बाएं हाथ से काम करने वाला कहा जाता है। दुनियाभर में करीब 15 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो लेफ्ट हैंड से काम करते हैं। बाकी 84 प्रतिशत लोग साधी हाथ का ही इस्तेमाल करते हैं। वहीं करीब 1 प्रतिशत लोग उभयलिंगी है यानी ऐसे लोग जो बाएं और दाएं दोनों हाथों से एक जैसा काम करते हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ साइकोलॉजी में पब्लिश एक रिसर्च की मानें तो, लेफ्ट हैंडर्स में कई ऐसी खूबियां होते हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। ऐसे लोगों को लेफ्टी या खब्बू भी कहते हैं। माना जाता है कि लेफ्ट हेंडर्स लोगों में लेखन,  संगीत, कला, वास्तुकार और गणितज्ञ होने के अच्छे गुण पाए जाते हैं। 

ये हस्तियां रही हैं लेफ्ट हैंडर्स

दुनियाभर में कई महान हस्तियां ऐसी हैं जो लेफ्ट हेंडी रही हैं। इसमें अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गांधी भी शामिल हैं। लेफ्ट हैंडर्स जीनियस की लिस्ट में लियोनार्डो द विंची, दुनिया के सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, बिल क्लिंटन, रोनाल्ड रीगन, ब्रिटेन के पूर्व पीएम डेविड कैमरून, स्टीव फोर्ब्स, जूलिया रॉबर्ट, ओफ्रा विनफ्रे, बेंजामिन फ्रेंकलिन और हैनरी फोर्ड जैसे लोग शामिल हैं। ग्रेविटी का नियम समझाने वाले आइज़क न्यूटन भी लेफ्ट हैंडी थे। इन हस्तियों ने अपनी बुद्धिमत्ता के दम पर खास पहचान बनाई है। 

ये अभिनेता हैं लेफ्ट हैंडी

कॉमेडी के किंग चार्ली चैपलिन भी लेफ्ट हैंडी थे। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली, करण जौहर, अभिषेक बच्चन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, कपिल शर्मा और सनी लियोनी भी लेफ्टी हैं।

ये खिलाड़ी भी हैं लेफ्टी

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, शिखर धवन,  युवराज सिंह जैसे क्रिकेट खिलाड़ी लेफ्ट हैंडर्स हैं। इसके अलावा टेनिस के खिलाड़ी राफेल नडाल भी उल्टे हाथ से खेलते हैं। हालांकि नडाल पहले सीधे हाथ से खेलते थे, लेकिन बाद में उन्होंने उल्टे हाथ से खेलना शुरू किया। 

 

Latest Lifestyle News

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More