May 4, 2025 1:32 am

May 4, 2025 1:32 am

Search
Close this search box.

नहीं रहे मराठी सिनेमा के ये मशहूर अभिनेता, 67 की उम्र में ली अंतिम सांस

Vijay Kadam Death- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
नहीं रहे मराठी सिनेमा के ये मशहूर एक्टर

सिनेमा जगत से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज मराठी अभिनेता विजय कदम का निधन हो गया है। विजय कदम ने 67 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली। अभिनेता लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। डेढ़ साल तक इलाज चलने के बाद शनिवार, 10 अगस्त को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दुखद खबर के बाद मराठी सिनेमा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। विजय कदम को उनके चाहने और फिल्म इंडस्ट्री लोग उन्हें सोसल मीडिया पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। विजय कदम 1980 और 90 के दशक के मराठी सिनेमा के मशहूर अभिनेता में से एक थे।

विजय कदम का हुआ निधन

मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय कदम पिछले डेढ़ साल से कैंसर से पीड़ित थे। कुछ महीनों से उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, आज सुबह वह कैंसर से जंग हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके पहले टी-सीरीज के को-ऑनर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार की मौत भी कैंसर के कारण हुई थी।

विजय कदम का अंतिम संस्कार

विजय कदम का अंतिम संस्कार आज अंधेरी ओशिवारा श्मशान में किया जाएगा। उनके निधन की खबर ने परिवार और उनके फैंस के साथ-साथ मराठी सिनेमा को भी झकझोर कर रख दिया है। बता दें कि अभिनेता आखिरी बार टीवी शो ‘टी परत आलिये’ में नजर आये थे। वह टीवी शोज के अलावा कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके थे। विजय कदम अपने कॉमेडी रोल के लिए दर्शकों के बीच मशहूर थे।

विजय कदम के बारे में

मराठी सिनेमा के मशहूर अभिनेता विजय कदम ने ‘टूरटूर’, ‘विच्चा माझी पुरी कारा’, ‘पप्पा सांगा कुनाचे’ जैसे पॉपुलर टीवी शोज में काम किया था। ‘विच्चा माझी पूरी कर हे लोकनाट्य’ और ‘खुमखुमी’ जैसे मराठी शो भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। बता दें कि, ‘चश्मेंबहादुर’, ‘पुलिसलाइन’, ‘हल्ड रुसली कुंकु हसलाम’ और ‘अमी दोघ राजा रानी’ जैसी उनकी फिल्में काफी पॉपुलर हुई थीं।

Latest Bollywood News

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More