जेईई मेन 2025 सेशन 1 का रिजल्ट जारी
JEE Main 2025 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 के रिजल्ट को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार जेईई मेन 2025 सेशन 1 की परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपने जेईई मेन 2025 सेशन 1 के परिणाम को चेक कर सकते हैं।
JEE Main 2025 Result: जेईई मेन 2025 सेशन 1 के रिजल्ट को कैसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने मांगे गए क्रेडेंशियल्स को दर्ज करें और फिर सबमिट करें।
- इतना करते ही आपके सामने आपका जेईई मेन 2025 सेशन 1 का रिजल्ट खुल जाएगा।
