June 10, 2025 12:41 pm

June 10, 2025 12:41 pm

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सीएम आतिशी और राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने डाला वोट, देखें- तस्वीरें

  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती मतदाताओं में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विदेश मंत्री एस.जयशंकर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री आतिशी शामिल रहीं।

    Image Source : pti

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती मतदाताओं में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विदेश मंत्री एस.जयशंकर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री आतिशी शामिल रहीं।

  •  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय, राष्ट्रपति एस्टेट में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर मतदान करने की अपील की।

    Image Source : pti

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय, राष्ट्रपति एस्टेट में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर मतदान करने की अपील की।

  • कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने भी मतदान किया। इसके बाद अलका लांबा ने कहा,

    Image Source : pti

    कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने भी मतदान किया। इसके बाद अलका लांबा ने कहा, “दिल्ली के लोग उत्साहित हैं क्योंकि वे बदलाव और विकास चाहते हैं। अब इस बदलाव को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने देखा है कि पिछले 10 सालों में दिल्ली को कैसे पीछे धकेला गया है… मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के मतदाता अपने घरों से निकलेंगे और बदलाव लाएंगे।

  • केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी बुधवार को नई दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद स्याही लगी अपनी उंगलियां दिखाते हुए।

    Image Source : pti

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी बुधवार को नई दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद स्याही लगी अपनी उंगलियां दिखाते हुए।

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी नई दिल्ली में अपना वोट डाला। अतिशी ने कहा,

    Image Source : pti

    दिल्ली की मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी नई दिल्ली में अपना वोट डाला। अतिशी ने कहा, “ये जो दिल्ली का चुनाव है, ये केवल चुनाव नहीं है बल्कि धर्मयुद्ध है। ये अच्छाई और बुराई की लड़ाई है। एक तरफ पढ़े-लिखे, ईमानदार और काम करने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ गाली-गलौज, गुंडागर्दी करने वाले लोग हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली के लोग अच्छाई पर, सच्चाई पर और काम पर वोट देंगे।

  • नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने अपने परिवार के साथ निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

    Image Source : pti

    नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने अपने परिवार के साथ निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

  • कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। उन्होंने कहा कि मतदान आपकी लोकतांत्रिक शक्ति है। अपने उज्ज्वल भविष्य और दिल्ली की खुशहाली के लिए मतदान जरूर करें।

    Image Source : X@INC

    कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। उन्होंने कहा कि मतदान आपकी लोकतांत्रिक शक्ति है। अपने उज्ज्वल भविष्य और दिल्ली की खुशहाली के लिए मतदान जरूर करें।

  • विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सुबह जल्दी वोट डाला। वोटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा,

    Image Source : pti

    विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सुबह जल्दी वोट डाला। वोटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं सुबह जल्दी वोट देने वाला व्यक्ति हूं… मुझे लगता है कि जनता बदलाव के मूड में है।

  • दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने पत्नी के साथ वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली की जनता से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर वोट करें और मैं यही चाहूंगा कि जब शाम को वोटिंग पूरी हो तो दिल्ली की जनता देश में सबसे ज्यादा वोट करने का रिकॉर्ड कायम करे।

    Image Source : ANI

    दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने पत्नी के साथ वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली की जनता से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर वोट करें और मैं यही चाहूंगा कि जब शाम को वोटिंग पूरी हो तो दिल्ली की जनता देश में सबसे ज्यादा वोट करने का रिकॉर्ड कायम करे।

  • दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और उनकी पत्नी ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मयूर विहार फेज 1 स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।

    Image Source : pti

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और उनकी पत्नी ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मयूर विहार फेज 1 स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।

  • नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने भी सुबह-सुबह मतदान किया। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि हर कोई वोट करे और उसे वोट दे जो उनके हिसाब से उनकी उम्मीदों, आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा। मैं लोगों से कहूंगा कि विकास के लिए, अच्छी दिल्ली के लिए वोट करें।

    Image Source : pti

    नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने भी सुबह-सुबह मतदान किया। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि हर कोई वोट करे और उसे वोट दे जो उनके हिसाब से उनकी उम्मीदों, आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा। मैं लोगों से कहूंगा कि विकास के लिए, अच्छी दिल्ली के लिए वोट करें।

  • दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने पत्नी के साथ वोट डाला। इस दौरान उन्होंने अंगुली पर स्याही लगने का निशान भी दिखाया।

    Image Source : pti

    दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने पत्नी के साथ वोट डाला। इस दौरान उन्होंने अंगुली पर स्याही लगने का निशान भी दिखाया।

  • Source link

    Amogh News
    Author: Amogh News

    Leave a Comment

    Read More

    1
    Default choosing

    Did you like our plugin?

    Read More