June 9, 2025 12:08 pm

June 9, 2025 12:08 pm

भोपाल में 500 परिवारों और 110 दुकानदारों को बड़ी राहत, बुलडोजर की कार्रवाई रोकी गई

सांकेतिक तस्वीर

Image Source : ANI
सांकेतिक तस्वीर

भोपालः भोपाल के मोती नगर बस्ती के लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रशासन ने फिलहाल बुलडोजर की कार्रवाई रोक दी है। मोती नगर बस्ती के 500 परिवारों और 110 दुकानों को अपना-अपना समान हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। घर और दुकान खाली करने के लिए चार फरवरी यानी आज तक के लिए समय दिया गया था। प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन के लिए तैयारी की थी। 

स्थानीय लोगों ने डीएम से की है और समय देने की मांग

जानकारी के अनुसार, मोती नगर बस्ती के लोग अभी हाल में ही कलेक्टर से मिले थे। लोगों ने डीएम से दो महीने का और समय देने की मांग की थी। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि उन्हें समय मिल गया है। एक मुस्लिम महिला ने कहा कि हमने डीएम से कहा है कि हमारे घर में शादी है इसलिए शादी तक समय दिया जाए। जबकि छोटे बच्चों का कहना है कि उनका एग्जाम है इसलिए समय दिया जाए। कब तक रोक रहेगी अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। 

5 फरवरी को कार्रवाई संभव

 

सूत्रों के मुताबिक प्रशासन 5 फरवरी को बुलडोजर की कार्रवाई कर सकता है। पर्याप्त पुलिस बल न होने के कारण प्रशासन कार्रवाई करने से पीछे हटा है। जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने इलाके को बैरिकेड भी कर दिया था। लेकिन बीती रात से पुलिस ने बैरिकेड हटाने शुरू कर दिए। प्रशासन के इस कदम से सैकड़ों लोगों को फिलहाल राहत मिली है। हालांकि यह तो तय है कि मकानों और दुकानों को हर हाल में यहां से हटाया जाएगा। 

इस वजह से हटाए जाएंगे घर और दुकानें

दरअसल इस इलाके में सुभाष नगर ब्रिज से मोती नगर होते हुए चर्च तक के पास ब्रिज की 300 मीटर लंबाई की थर्ड लेन बननी है। इसी को लेकर दुकानों और मकानों को हटाने के लिए मुनादी कराई गई थी। यहां के रहने वालों को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने का भरोसा दिलाया गया है। यहां के रहने वाले लोगों का कहना है कि वे लोग 50 साल से रह रहे हैं।

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More