May 6, 2025 9:32 pm

May 6, 2025 9:32 pm

Search
Close this search box.

सीमा पार से मानव तस्करी का खेल… पुलिस ने बांग्लादेशी महिला को दबोचा, अब ‘खदीजा बेगम’ कोर्ट में खोलेगी अपने राज!

बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार- India TV Hindi

Image Source : ANI
बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

सीमा पार से बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठ करते हैं। ये सभी भारत में रहने के लिए अवैध तरीके अपनाते हैं। ऐसा ही मामला नॉर्थ ईस्ट के त्रिपुरा में सामने आया है। जहां पश्चिम त्रिपुरा के चरिपारा इलाके में मानव तस्करी में शामिल बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला की पहचान बांग्लादेश के ब्राह्मणबारिया जिले की रहने वाली खदीजा बेगम के रूप में हुई है। महिला की उम्र 36 साल है।

महिला को कोर्ट के सामने किया जाएगा पेश

पुलिस ने बताया कि खदीजा बेगम नाम की एक बांग्लादेशी महिला को शनिवार दोपहर को बीएसएफ यूनिट 42 और आमतली पुलिस स्टेशन के साथ एक संयुक्त अभियान में चरिपारा इलाके से GRP (सरकारी रेलवे पुलिस) ने गिरफ्तार किया है। जीआरपी के अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना पर बांग्लादेश महिला के खिलाफ ये कार्रवाई की और उसे हिरासत में ले लिया। खादीजा बेगम को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। जहां वह मानव तस्करी से जुड़े राज खोल सकती है। 

कुछ दिन पहले 8 बांग्लेदेशी हुए थे गिरफ्तार

इससे पहले गुरुवार को अगरतला रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवैध गतिविधियों के बारे में एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जांच एजेंसियों और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 8 बांग्लादेशी नागरिकों सहित 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसी और बीएसएफ का यह ऑपरेशन भी सीमा पार मानव तस्करी गतिविधियों की रिपोर्ट के जवाब में चलाया गया था। 

ट्रेन में चढ़ने की कर रहे थे तैयारी

इन बाग्लादेशी लोगों को उस समय रोका गया, जब वे भारत-बांग्लादेश सीमा पार अवैध आवाजाही के लिए ट्रेन में चढ़ने की तैयारी कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को आगे की पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया है। 

सभी बांग्लादेशियों को भेजा जाएगा वापस

स्थानीय अधिकारियों ने यह भी कहा कि वे मामले के पूरे विवरण का पता लगाने और संभावित रूप से बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने के लिए बांग्लादेशी अधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे। जांच एजेंसियों और बीएसएफ का ये ऑपरेशन क्षेत्र में अवैध सीमा पार गतिविधियों और मानव तस्करी को रोकने के लिए चलाया जा रहा है।

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More