May 9, 2025 8:27 pm

May 9, 2025 8:27 pm

Search
Close this search box.

यूपी: जौनपुर में स्कूल जा रही लड़की को बोलेरो सवार बदमाशों ने उठाया, सड़क किनारे बेहोश हालत में मिली

jaunpur- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
पीड़ित लड़की (चेहरा ब्लर किया गया है) और परिजनों से बात करती पुलिस

जौनपुर: यूपी के जौनपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बोलेरो सवार बदमाशों ने एक छठी क्लास में पढ़ने वाली लड़को को किडनैप कर लिया है। जब इस बात की जानकारी परिजनों को मिली हड़कंप मच गया। बाद में लड़की बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे मिली।

क्या है पूरा मामला?

2 अगस्त को स्कूल जा रही बच्ची को बदमाशों ने अगवा किया। ये बदमाश बोलेरो पर सवार थे। जिस समय ये घटना हुई, उस वक्त लड़की आदर्श पब्लिक स्कूल पराऊ गंज में पढ़ने जा रही थी। 8 घंटे तक लड़की का कोई पता नहीं चला। 

शाम को जब लड़की घर नही पहुंची तो परिजनों ने स्कूल में पता किया। जिसमें ये जानकारी मिली कि लड़की स्कूल नहीं पहुंची। लड़की के पिता ने नजदीकी पुलिस चौकी पराऊ गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दौरान पिता के मोबाइल पर फोन आया, जिसमें उन्हें जानकारी मिली कि उनकी लड़की बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे मिली है।

इसके बाद पुलिस ने लड़की को पिता को सौंपा। पीड़ित लड़की का इलाज चल रहा है। हालांकि अभी तक रेप की बात सामने नहीं आई है। ना ही लड़की के पिता ने इस बारे में कुछ कहा है और ना ही पुलिस ने रेप की पुष्टि की है। लड़की के पिता का कहना है कि उनकी लड़की पर ब्लेड से हमला किया गया है और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने क्या कहा?

एसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने कहा कि जौनपुर में कल स्कूल जा रही एक दलित छात्रा का अपहरण कर लिया गया था। पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। आठ घंटे बाद पड़ोस के वाराणसी जिले में सड़क के किनारे छात्रा बेहोश पाई गई थी। पुलिस की छानबीन में ये सामने आया है कि छात्रा अपने परिजनों से नाराज थी। बाकी जांच जारी है। (जौनपुर से सुधाकर शुक्ला की रिपोर्ट)

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More