May 4, 2025 4:16 pm

May 4, 2025 4:16 pm

Search
Close this search box.

बड़ी खबर! सेना के लिए गोला-बारूद बनाने वाली फैक्ट्री के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, बताई ये वजह

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मियों की छुट्टी रद्द।
Image Source : FILE
जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मियों की छुट्टी रद्द।

जबलपुर: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान इस वक्त बड़ी खबर जबलपुर से सामने आई है। यहां मौजूद जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी को कैंसिल कर दिया गया है। फैक्ट्री के पीआरओ ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री भारतीय सेना के लिए गोला-बारूद बनाने वाली बड़ी फैक्ट्रियों में से एक है। यह सशस्त्र बलों को गोला-बारुद उपलब्ध कराती है। वहीं इसके पीछे की वजह के बारे में बताया गया है कि उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है। 

दो दिन से ज्यादा की छुट्टी रद्द

दरअसल, मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आयुध निर्माणी खमरिया (Ordnance Factory Khamaria) में अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबी छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में अब यहां कार्यरत कर्मचारी या अधिकारी दो दिन से अधिक की छुट्टियां नहीं ले सकेंगे। यह आदेश शुक्रवार को जारी किया गया और सभी छुट्टियां रद्द कर दी गईं। बता दें कि जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलता है। यह म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (एमआईएल) की सबसे बड़ी इकाइयों में से एक है, जो भारतीय सशस्त्र बलों को गोला-बारूद उपलब्ध कराती है।

उत्पादन लक्ष्य पूरा करना उद्देश्य

वहीं ओएफके के जनसंपर्क अधिकारी अविनाश शंकर ने न्यूज एजेंसी को छुट्टियां रद्द किए जाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की दो दिन से अधिक की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं।” पीआरओ अविनाश शंकर ने आगे कहा, “चूंकि इस वित्तीय वर्ष में हमारा लक्ष्य बहुत बड़ा है और अप्रैल में हम अपना वांछित लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए हैं, इसलिए इसकी भरपाई के लिए हमें मुख्यालय द्वारा छुट्टियां रद्द करने का निर्देश दिया गया है, ताकि हमारे पास पर्याप्त कार्यबल और पर्यवेक्षण हो।”

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव

दरअसल, एक तरफ पाकिस्तान के नेता आरोप लगा रहे हैं कि भारत उनपर हमला करने की कोशिश कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान की सेना खुद ही लगातार जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा यानी LoC पर सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। पाकिस्तान की तरफ से बीते 10 दिनों से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, LoC पर फिर की फायरिंग; सेना ने दिया माकूल जवाब

दुश्मन देश पर भारत का एक और प्रहार, हवाई और जमीनी मार्गों से पाकिस्तान भेजे जाने वाले पार्सल सेवा को किया बंद

 

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More