May 2, 2025 5:18 pm

May 2, 2025 5:18 pm

Search
Close this search box.

पहलगाम के बाद एक और चौंकाने वाला मामला, भारत पर 10 लाख से अधिक बार हुए साइबर अटैक

भारत पर हुए साइबर अटैक।
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE
भारत पर हुए साइबर अटैक।

मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से भारत में लगातार बैठकों का दौर जारी है। सरकार की ओर से आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार करने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर भारत पर साइबर सुरक्षा का खतरा भी मंडरा रहा है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कहा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से देश भर में 10 लाख से अधिक साइबर हमले किए गए हैं। ये साइबर हमले पाकिस्तान सहित कई अन्य देशों से किए गए हैं। वहीं इसे लेकर साइबर वार की भी आशंका जताई जा रही है। 

इस्लामी समूहों ने किया साइबर अटैक

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इन साइबर हमलों के बारे में जानकारी देते हुए साइबर सेल ने पाया है कि 22 अप्रैल के बाद साइबर अटैक की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। वहीं इसे लेकर महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने कहा, “पहलगाम हमले के बाद भारत पर 10 लाख से अधिक साइबर हमले हुए।” उन्होंने आगे कहा कि भारतीय वेबसाइटों और पोर्टलों को निशाना बनाकर पाकिस्तान, मध्य एशिया, इंडोनेशिया और मोरक्को से ये हमले किए गए। कई हैकिंग ग्रुप्स ने खुद के इस्लामी गुट का होने का दावा किया है, तथा यह संभवतः साइबर वार भी हो सकता है। हालांकि उन्होंने बताया कि इनमें से कई अटैक्स को राज्य पुलिस की साइबर क्राइम की जांच शाखा ने रोक दिया।

पहलगाम  में 26 पर्यटकों की गई जान

बता दें कि बीते महीने 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया था। यहां बैसरन घाटी में आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी। आतंकियों ने पर्यटकों से धर्म पूछकर उनकी हत्या कर दी थी। इस हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी, जबकि 17 घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से भारत और पाकिस्तान के संबंध काफी खराब हो चुके हैं। दोनों देश युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

‘हर आतंकी को चुन-चुनकर मारेंगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा’, अमित शाह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

पहलगाम आतंकी हमले पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, जानें क्या कहा

Latest India News

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More