
प्रबोवो सुबियांतो, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति।
जकार्ताः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की मुस्लिम देश इंडोनेशिया ने कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पाकिस्तान को आईना दिखाया है। सुबियांतो ने इंडोनेशिया में भारतीय राजदूत से मुलाकात के बाद कश्मीर आतंकी पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान प्रबोवो ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसे तीखी सीख दी। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने हमारे यहां इस्लाम ऐसा नहीं सिखाता।
इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि यह हमला इंडोनेशियाई इस्लामी शिक्षाओं को नहीं दर्शाता है। उन्होंने लोकतंत्रों में नियंत्रित सैन्य प्रभाव के महत्व पर जोर दिया। प्रबोवो पहलगाम के इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। दोनों नेता आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने पर भी सहमत हुए।
इस्लाम नहीं सिखाता आतंकी हमला
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने कहा कि इस्लाम इस तरह आतंकी हमला करना नहीं सिखाता। उन्होंने कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले पर अपनी राय व्यक्त करते कहा कि इंडोनेशिया में प्रचलित इस्लाम की शिक्षाओं में इस तरह के आतंकी हमले के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने यह बात इंडोनेशिया में तैनात भारत के राजदूत संदीप चक्रवर्ती से कही। उन्होंने कहा कि ऐसे आतंकवाद से कोई नतीजा नहीं निकल सकता है। इसलिए हथियार के बिना वार्ता का रास्ता चुनना चाहिए।
आतंकी हमले से निपटने में भारत के साथ
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने कहा कि पहलगाम जैसे आतंकवादी हमले से निपटने के लिए वह भारत के साथ खड़े हैं। इंडोनेशिया के इस्लाम में इस तरह के आतंकी हमले की शिक्षा नहीं दी जाती है। बता दें कि इंडोनेशिया प्रमुख मुस्लिम देशों मे है। ऐसे में उसका यह बयान पाकिस्तान के लिए बड़ी नसीहत है।
