ओडिशा में बड़ी संख्या में महिला-बच्चे लापता।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को हैरान कर देने वाली जानकारी सामने रखी है। सीएम माझी ने बताया है कि ओडिशा में बीते 4 साल में 36,000 से अधिक महिलाएं और 8,400 बच्चे लापता हो गए हैं। ओडिशा की इस चिंताजनक घटना के बारे नें मुख्यमंत्री मोहन माझी ने विधानसभा में चौंका देने वाले तथ्य सामने रखे हैं।
