June 19, 2025 7:34 pm

June 19, 2025 7:34 pm

नहीं बचेगा संभल का कोई गुनहगार, पुलिस ने पूरे शहर में लगवाए 74 संदिग्धों के पोस्टर

शहर में लगवाए 74 संदिग्धों के पोस्टर।

Image Source : INDIA TV
शहर में लगवाए 74 संदिग्धों के पोस्टर।

संभल: यूपी के संभल जिले में हुई हिंसा के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं अब पुलिस ने अपराधियों को खोजने के लिए शहर भर में पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है। पुलिस ने पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में संदिग्ध रूप से शामिल 74 लोगों के पोस्टर पूरे शहर में लगवाए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। शहर भर में पुलिस द्वारा लगवाए गए संदिग्धों के पोस्टर का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल सभी संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इसके लिए स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है।  

सीसीटीवी फुटेज से निकाले गए पोस्टर

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कैद की गई तस्वीरों से बने पोस्टरों को आरोपियों की पहचान करने में मदद के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शित किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र ने संवाददाताओं को बताया, “सीसीटीवी में दिख रहे लोग सीधे तौर पर हिंसा में शामिल थे। उनकी पहचान की पुष्टि होनी बाकी है, इसलिए उन्हें पहचानने में जनता की मदद लेने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं।” उन्होंने कहा कि इन 74 उपद्रवियों की पहचान करने के लिए विश्वसनीय सुबूत देने वाले मुखबिरों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 

शहर के बाहरी इलाकों में भी लगे पोस्टर

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र ने कहा कि पोस्टर न केवल संभल के शहरी इलाकों में बल्कि विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भी लगाए गए हैं, ताकि लोगों तक अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाया जा सके। पुलिस के अनुसार संभल हिंसा मामले में 76 आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। संभल शहर के कोट गर्वी इलाके में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इसमें चार नागरिकों की मौत हो गई थी और सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य घायल हो गए थे। (इनपुट- रोहित व्यास और पीटीआई)

वीडियो अपलोड की जा रही है…

यह भी पढ़ें- 

शख्स ने ऑनलाइन मंगवाया Laptop, बॉक्स खोलते ही उड़ गए होश; आप भी देखें Unboxing का वीडियो

मणिपुर में कभी भी बन सकती है BJP की नई सरकार, संबित पात्रा ने राष्ट्रपति शासन लागू होने पर दिया बयान

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More