June 19, 2025 3:59 am

June 19, 2025 3:59 am

बिहार विधानसभा चुनाव: चिराग पासवान ने किया जीत का दावा, बताया NDA कितनी सीटें जीतेगी

बिहार चुनाव को लेकर चिराग पासवान की बड़ी भविष्यवाणी।

Image Source : PTI
बिहार चुनाव को लेकर चिराग पासवान की बड़ी भविष्यवाणी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन काफा उत्साह में हैं। अब देश में अगला चुनाव इस साल के आखिर में बिहार में होने जा रहा है। इस चुनाव में भी जीत को लेकर एनडीए के दल काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए ये भविष्यवाणी भी कर दी है कि एनडीए गठबंधन चुनाव में कितनी सीटें जीतेगा।

बिहार में भी दिल्ली जैसा परिणाम आएगा- चिराग

चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जो नतीजे देखे उससे हम नैतिक रूप से अभिभूत हैं। हम हाई नोड पर चार्ज्ड अप होकर बिहार चुनाव के लिए जा रहे हैं। दिल्ली में एनडीए को जिस तरह की जीत मिली है। 27 साल बाद दिल्ली में एनडीए की सरकार बनी है। जिस तरह से दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम रहे हैं बिहार में ऐसा ही परिणाम देखने को मिलेगा।

225 से ज्यादा सीटें जीतेंगे- चिराग

चिराग पासवान ने आगे ये भी बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में NDA कितनी सीटें जीतेगी। चिराग ने कहा- “बिहार में हमारा गठबंधन मजबूत है और 5 पार्टियों भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के बीच जीत का कॉम्बिनेशन है। मैं लगातार बिहार की यात्रा कर रहा हूं। हम बिहार विधानसभा चुनाव में 225 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। एनडीए के अन्य दलों को भी यही भरोसा है।”

बिहार में NDA की सरकार ही रहेगी- गिरिराज सिंह

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी दावा किया है कि बिहार में NDA गठबंधन एक बार फिर से सत्ता में लौटेगा। गिरिराज ने कहा- ‘‘बिहार में राजग की सरकार है और राजग की सरकार ही बनेगी।’’ बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार में NDA में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल (यूनाईटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More