June 18, 2025 10:47 pm

June 18, 2025 10:47 pm

इस राज्य में एक साथ मारे गए 31 नक्सली, 28 की हुई पहचान, जिन पर 1.10 करोड़ का था इनाम

प्रतीकात्मक फोटो

Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE
प्रतीकात्मक फोटो

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए। इनमें एक नक्सली पिछले महीने सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ाने की घटना का मास्टरमाइंड था। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस घटना के बाद से मारे गए नक्सलियों में से 28 की पहचान की जा चुकी है। इन 28 नक्सलियों पर कुल 1.10 करोड़ रुपये का इनाम रखा गया था। इस मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हुए और दो अन्य घायल हो गए।

विस्फोट में 8 सुरक्षाकर्मी, 1 वाहन चालक की हुई थी मौत

बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र में 6 जनवरी को हुए विस्फोट में 8 सुरक्षाकर्मी और एक वाहन चालक की मौत हो गई थी। यह विस्फोट करीब 70 किलोग्राम विस्फोटक से किया गया था। पुलिस के मुताबिक, इस विस्फोट को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड हुंगा कर्मा था, जो पश्चिम बस्तर डिवीजन के माओवादी सचिव थे और इस पर 8 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। कर्मा को 2006 में मुरकीनार पुलिस शिविर पर हुए हमले और 2007 में रानीबोदली शिविर पर हमले के लिए भी जिम्मेदार माना जाता है, जिनमें क्रमशः 11 और 55 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे।

1996 में माओवादी संगठन में शामिल हुआ था हुंगा कर्मा

हुंगा कर्मा, जिसे सोनकू भी कहा जाता है, 1996 में माओवादी संगठन में शामिल हुआ था और लंबे समय से संगठन में सक्रिय था। उसके खिलाफ बीजापुर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, अपहरण, शिविरों पर हमले और पुलिस दल पर हमले समेत कुल आठ मामले दर्ज हैं।

मारे गए 31 नक्सलियों में 11 महिलाएं 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में 11 महिलाएं भी शामिल थीं। अब तक 28 नक्सलियों के शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं, जबकि तीन नक्सलियों की पहचान की जा रही है। इस वर्ष अब तक राज्य में विभिन्न मुठभेड़ों में कुल 81 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें से 65 बस्तर संभाग के हैं।

सुरक्षाबलों ने इन मुठभेड़ों में 77 हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें 2 एके 47 राइफल, 5 सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), 2 इंसास राइफल और 3 .303 राइफल शामिल हैं। (भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-

मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस शहर में 30 प्रतिशत तक कम हुआ किराया

राजस्थान के विकास के लिए सरकार कैसे कर रही है काम? CM भजनलाल शर्मा ने दी जानकारी

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More