June 18, 2025 3:57 pm

June 18, 2025 3:57 pm

बिहार में एक विवाह ऐसा भी, Whats App पर ‘कबूल है’ कहकर लड़का-लड़की ने कर लिया निकाह, थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा

सांकेतिक तस्वीर और Whats App पर किया गया मैसेज

Image Source : META AI AND INDIA TV
सांकेतिक तस्वीर और Whats App पर किया गया मैसेज

मुजफ्फरपुर: मोबाइल पर तलाक की कई खबरें आपने देखी होगी लेकिन अब आपको मोबाइल पर निकाह कबूल करने की खबर आपको दिखा रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी युगल व्हाट्सएप पर निकाह (शादी) कुबूल कर लिया। इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े हैं। दोनों परिजनों की बात मानने से इनकार कर रहे हैं। व्हाट्सएप पर शादी की चर्चा पूरे बिहार में हो रही है। 

व्हाट्सएप पर किया निकाह

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर में इंटर में पढ़ने वाले लड़का-लड़की द्वारा व्हाट्सएप पर निकाह करने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। व्हाट्सएप पर एक दूसरे को तीन बार कुबूल है…कबूल है.. कबूल है.. बोलने के बाद दोनों ने खुद को शादीशुदा मान लिया। नगर थाना पर प्यार में पागल लड़के दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। वह प्रेमिका से किसी भी सूरत में शादी करने की जिद पर अड़ा है। लड़का पंकज मार्केट का निवासी है जबकि प्रेमिका बोचहां इलाके की है। 

दोनों अभी दे रहे 12वीं की परीक्षा

व्हाट्सएप चैट के माध्यम से तीन बार युवक के मैसेज का कबूल है… कबूल है… रिप्लाई के बाद युवक ने उसे अपनी बीवी मान लिया। अभी दोनों की इंटर की परीक्षा चल रही है। दोनों के परिजन इस चैट वाली निकाह को शादी मानने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस की मदद से इन दोनों को समझाने की गुहार लगाई है।

तीन बार लड़की को लेकर भाग चुका है लड़का

युवक ने बताया कि प्रेमिका से दो साल से वह रिलेशनशिप में है। वह पहले भी तीन बार उस छात्रा को लेकर फरार हो चुका है। लड़का ने बताया कि पहली बार छात्रा को लेकर वह यूपी, दूसरी बार छतीसगढ़ और तीसरी बार कोलकाता चला गया था। बताया जाता है कि वह फिर बैग पैक कर रहा था और घर छोड़ कर भागने के फिराक में था। नगर थाने में युवकों घंटों समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। नगर थानेदार सरत कुमार ने लड़के को काफी समझाया उसके बाद वह मान गया। फिलहाल पुलिस दोनों परिवारों से बातचीत कर शांत करने की कोशिश कर रही है। 

लड़के की बहन पहुंची थाने

दोनों ने एक-दूसरे से मिलने की बहुत कोशिश की, लेकिन युवती के साथ उसके परिजन आते थे। इससे युवक परेशान हो गया और सनकी जैसी हरकत करने लगा। इस पर युवक की बहन ने नगर थाना पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। उसका कहना था कि उसका भाई प्यार में इस कदर पागल हो चुका है कि उसने अपने माता-पिता और पूरे परिवार से दूरी बना ली है। 

पुलिस की घंटों समझाने की कोशिश, पर नहीं माना युवक

पुलिस ने लड़के को थाने बुलाकर मोबाइल की जांच की। लड़की के साथ उसकी कई तस्वीरें और व्हाट्सएप चैट मिले हैं। लड़की से तीन बार कबूल लिखाकर खुद को उसका पति मान लिया था। लड़की भी उसे पति मानकर मांग में सिंदूर लगाती थी। लड़का उसी छात्रा से शादी करने की जिद पर अड़ा था जबकि परिजन उसे कोई दूसरी लड़की से शादी कराने की बात कह रहे हैं। लड़का लड़की अलग-अलग समुदाय से हैं।

रिपोर्ट- संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More