June 14, 2025 10:48 am

June 14, 2025 10:48 am

Delhi Election Results: दिल्ली की इन सीटों पर कांग्रेस ने बिगाड़ा AAP का खेल, देखें लिस्ट

कांग्रेस ने बिगाड़ा AAP का खेल।

Image Source : PTI
कांग्रेस ने बिगाड़ा AAP का खेल।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 27 सालों बाद दिल्ली की सत्ता में एक बार फिर से वापसी की है। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की 70 में से 48 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी को 22 सीटें हासिल हुई हैं। कांग्रेस पार्टी लगातार तीसरी बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक भी सीटें नहीं जीत पाई। हालांकि, कांग्रेस ने कई सीटों पर आम आदमी पार्टी का खेल बिगाड़ दिया है। आइए जानते हैं उन सीटों के बारे में जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जीत हार का अंतर कांग्रेस उम्मीदवार को मिले वोटों से कम है।

इन सीटों पर कांग्रेस ने किया खेला

दिल्ली में 14 सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस ने आप का खेल बिगाड़ दिया। इनमें- तिमारपुर, बादली, नांगलोई जाट, मादीपुर, राजेंद्र नगर, नई दिल्ली, जंगपुरा, कस्तूरबा नगर, मालवीय नगर, महरौली, छतरपुर, संगम विहार, ग्रेटर कैलाश, त्रिलोकपुरी शामिल हैं। 

जानिए हर सीट का विश्लेषण

1. बादली 

अहिर दीपक चौधरी (भाजपा)


वोट- 61192 (+15163)

अजेश यादव- 46029

आम आदमी पार्टी

देवेन्द्र यादव- 41071 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

2. छतरपुर

करतार सिंह तंवर (भाजपा)

वोट- 80469 (+6239)

ब्रह्म सिंह तंवर- 74230 

आम आदमी पार्टी

राजेंद्र सिंह तंवर- 6601 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

3. ग्रेटर कैलाश

शिखा रॉय (भाजपा)

वोट- 49594 (+3188)

सौरभ भारद्वाज- 46406 

आम आदमी पार्टी

गर्वित सिंघवी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 6711

4. जंगपुरा 

तरविंदर सिंह मारवाह (भाजपा)

वोट- 38859 (+675)

मनीष सिसौदिया-38184 

आम आदमी पार्टी

फरहाद सूरी- 7350 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

5. कस्तूरबा नगर

नीरज बसोया (भाजपा)

वोट – 38067 (+11048)

अभिषेक दत्त- 27019

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

रमेश पहलवान- 18617 

आम आदमी पार्टी

6. मादीपुर 

कैलाश गंगवाल (भाजपा)

वोट- 52019 (+10899)

राखी बिड़ला- 41120

आम आदमी पार्टी

जे.पी.पंवार- 17958

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

7.मालवीय नगर

सतीश उपाध्याय (भाजपा)

वोट- 39564 (+2131)

सोमनाथ भारती-37433

आम आदमी पार्टी

जीतेन्द्र कुमार कोचर- 6770

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

8. महरौली 

गजेन्द्र सिंह यादव (भाजपा)

वोट- 48349 (+1782)

महेंद्र चौधरी- 46567 आम आदमी पार्टी

बालयोगी बाबा बालकनाथ-9731 

स्वतंत्र

पुष्पा सिंह- 9338 ( -39011)

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

9. नांगलोई जाट 

मनोज कुमार शौकीन (भाजपा)

वोट- 75272 (+26251)

रघुविंदर शौकीन- 49021 ( -26251)

आम आदमी पार्टी

रोहित चौधरी-32028 (-43244)

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

10. नई दिल्ली

परवेश साहिब सिंह (भाजपा)

वोट- 30088 (+ 4089)

अरविंद केजरीवाल- 25999 (-4089)

आम आदमी पार्टी

संदीप दीक्षित- 4568 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

11. राजिंदर नगर 

उमंग बजाज (भाजपा)

वोट- 46671 (+1231)

दुर्गेश पाठक- 45440 

आम आदमी पार्टी

विनीत यादव- 4015 ( -42656)

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

12. संगम विहार

चंदन कुमार चौधरी (भाजपा)

वोट- 54049 (+344)

दिनेश मोहनिया- 53705 

आम आदमी पार्टी

हर्ष चौधरी- 15863 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

13. तिमारपुर 

सूर्य प्रकाश खत्री (भाजपा)

वोट- 55941 (+1168)

सुरिंदर पाल सिंह (बिट्टू)- 54773 

आम आदमी पार्टी

लोकेन्द्र कल्याण सिंह- 8361 (-47580)

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

14. त्रिलोकपुरी 

रवि कांत (भाजपा)

वोट- 58217 (+392)

अंजना परचा- 57825 

आम आदमी पार्टी

अमरदीप- 6147

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

इन सीटों पर कांग्रेस व अन्य ने बिगाड़ा खेल

मुस्तफाबाद 

मोहन सिंह बिष्ट (भाजपा)

वोट- 85215 (+17578)

अदील अहमद खान- 67637 

आम आदमी पार्टी

ताहिर हुसैन-33474 

AIMIM

अली मेहदी- 11763 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

मुंडका

गजेंदर ड्राल (भाजपा)

वोट- 89839 (+10550)

जसबीर कराला- 79289 

आम आदमी पार्टी

धर्मपाल लाकड़ा- 10290 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

रामबीर शौकीन- 8655 

निर्दलीय

ये भी पढ़ें- Delhi Election Results: 5 हजार वोट भी नहीं हासिल कर सकीं कांग्रेस की पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ, जमानत जब्त

दिल्ली चुनाव में इन चर्चित चेहरों को मिली जीत, आतिशी से लेकर अमानतुल्लाह खान तक जीते

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More