June 20, 2025 3:16 pm

June 20, 2025 3:16 pm

Badarpur Seat Election Results: बदरपुर सीट पर कौन चल रहा है आगे, देखें लाइव अपडेट्स

badarpur seat election result

Image Source : INDIA TV
बदरपुर विधानसभा सीट रिजल्ट।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज नतीजों का दिन है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। उम्मीद है आज शाम तक चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। चुनाव आयोग की तरफ से मतगणना के ताजा रुझान हर एक राउंड की गिनती पूरी होने के बाद जारी किए जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। ऐसे में बदरपुर विधानसभा सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला हो रहा है। यहां आम आदमी पार्टी से राम सिंह चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी से नारायण दत्त शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस से अर्जुन सिंह भड़ाना चुनावी मैदान में हैं। मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी।

2020 में बीजेपी ने दर्ज की जीत

बदरपुर विधानसभा सीट के साल 2020 के चुनावी नतीजों पर नजर डाले तो यहां से बीजेपी रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीत दर्ज की थी। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम सिंह नेताजी को हराया था। बीजेपी उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी को 90,082 वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम सिंह नेता जी को 86,363 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बसपा के उम्मीदवार नारायण दत्त शर्मा रहे थे, जो कि इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे है।

2015 में AAP से नारायण दत्त शर्मा ने जीता चुनाव

2015 में इस सीट से नारायण दत्त शर्मा ने जीत दर्ज की थी। तब नारायण दत्त शर्मा ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नाराणण दत्त शर्मा ने बीजेपी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी को हराया था। तब यहां राम सिंह नेताजी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और तीसरे नंबर पर रहे थे।

2013 में यहां से जीती थी बीजेपी

2013 के विधानसभा चुनाव नतीजों पर नजर डालें तो यहां से बीजेपी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीत दर्ज की थी। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कांग्रेस उम्मीदवार राम सिंह नेताजी को हराया था। रामवीर सिंह बिधूड़ी को 43,544 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार राम सिंह नेताजी को 31,490 वोट मिले थे। बसपा उम्मीदवार नर सिंह शाह को 30,346 वोट मिले थे। वह तीसरे नंबर पर रहे थे।

 

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More