June 10, 2025 12:22 am

June 10, 2025 12:22 am

भोपाल में गरजेगा प्रशासन का ‘बुलडोजर’, मोती नगर बस्ती के 384 मकान और 110 दुकान हटाए जाएंगे

भोपाल में बुलडोजर एक्शन की तैयारी।

Image Source : INDIA TV/PEXELS
भोपाल में बुलडोजर एक्शन की तैयारी।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़े बुलडोजर एक्शन की तैयारी शुरू हो चुकी है। शुक्रवार 7 फरवरी को भोपाल के सुभाष नगर इलाके में रेलवे की अवैध जमीन पर बनी मोती नगर बस्ती के 384 मकान और 110 दुकानों पर मोहन यादव का बुलडोजर चलेगा। बता दें कि भोपाल के सुभाष नगर आरओबी की ​थर्ड लेग के निर्माण और चौथी रेल लाइन बिछाने के लिए मोती नगर बस्ती को हटाने की कार्रवाई होनी है।

शुक्रवार को एमपी की राजधानी भोपाल के मोती नगर बस्ती में करीब 384 मकान/झुग्गियों को हटाने की नगर निगम पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई होगी। गुरुवार को पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों से स्वेच्छा दुकान और मकान हटाने को कहा समझाया, इसके बाद दुकानदार सामान हटाते भी नजर आए हैं। दो दिन से पुलिस फोर्स ना होने के चलते मोती नगर बस्ती के मकान और दुकान पर बुलडोजर नहीं चल पा रहा था।

गुरुवार की शाम को पुलिस प्रशासन सुभाष नगर विश्रम घाट इलाके से मोती नगर बस्ती तक बैरिकेडिंग करते नजर आया है। जिला प्रशासन, नगर निगम और रेलवे ने इससे पहले 4 फरवरी तक बस्ती को खाली करने का नोटिस जारी किया था जिसके बाद से बस्ती में रहने वालो को बेघर होने का डर सता रहा है। 

सोमवार को भी यहां की जनता बच्चों को लेकर कलेक्टर के पास पहुंची और मोहलत देने की मांग की थी। इसके अलावा अभी परीक्षाओं का समय चल रहा है ऐसे में बस्ती में रहने वाले बच्चों के सामने भी पढ़ाई का संकट खड़ा हो जायेगा। इसलिए रहवासियों ने फिलहाल प्रशासन से कार्रवाई नहीं करने की मांग की है।

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More