June 14, 2025 6:52 pm

June 14, 2025 6:52 pm

‘चुनाव में अधिकारियों ने मेरे ही खिलाफ किया था काम, नहीं सुनते मुख्यमंत्री,’ अनिल विज का फिर छलका दर्द

हरियाणा के मंत्री अनिल विज

Image Source : FILE PHOTO
हरियाणा के मंत्री अनिल विज

हरियाणा के बिजली और परिवहन मंत्री अनिल विज का एक बार फिर दर्द छलका है। मंत्री अनिल विज ने कहा, चुनाव में मेरे अधिकारियों ने मेरे ही खिलाफ काम किया था। अब सौ दिन हो गए हैं, बदले न बदले अब फर्क पड़ने वाला नहीं है। हमारी पार्टी और सरकार सही से काम करे। इसके लिए मुख्यमंत्री को विधायकों, मंत्रियों और लोगों की सुननी चाहिए।’

मैं बोल रहा हूं तो वह बात सुनें- अनिल विज

अनिल विज से जब पूछा गया कि मुख्यमंत्री आपकी क्या नहीं सुन नहीं रहे हैं? तो इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि मैं बोल रहा हूं तो वह बात सुनें। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह द्वारा उनकी सुनवाई वाले दावे की भी अनिल विज ने पोल खोल दी है।

10 दिन पहले श्याम सिंह ने किया फोन- अनिल विज

अनिल विज ने कहा, ‘उनकी सुनवाई होने लगी तो अच्छी बात है, मगर खुद 10 दिन पहले श्याम सिंह मुझे फोन कर बोले थे कि यमुनानगर के अधिकारी मेरी नहीं सुनते हैं। आप एक बार बोल दें।’

नहीं छीन सकते MLA पद

मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सवाल पर अनिल विज ने कहा, ‘मैंने कुछ नहीं किया है। सरकारी कोठी नहीं ली है। केवल एक कार है। मेरे दोस्तों ने कहा कि कार छीन लेंगे। हम वह कार भी दे देंगे। मंत्री पद छीन लें तो छीन लें, MLA पद तो नहीं छीन सकते हैं।

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More