May 14, 2025 3:28 pm

May 14, 2025 3:28 pm

Search
Close this search box.

महाराष्ट्र में सपा महा विकास अघाड़ी के साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव! बदले में कांग्रेस को यूपी में मिलेंगी कुछ सीटें

 सपा महा विकास अघाड़ी...- India TV Hindi

Image Source : PTI
सपा महा विकास अघाड़ी के साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव

मुंबईः समाजवादी पार्टी (सपा) को महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में शामिल किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि सपा को महा विकास अघाड़ी में शामिल किया जाएगा। राज्य में सपा के पास पहले से ही दो विधायक हैं, हालांकि वे चुनाव लड़ने के लिए कुछ और सीटें चाहते हैं। बातचीत चल रही है और सीटों के बंटवारे का अंतिम फैसला महा विकास अघाड़ी की तरफ से लिया जाएगा।

बदले में सपा कांग्रेस को यूपी में देगी कुछ सीटें

सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र में सपा को कांग्रेस कुछ सीटें दे सकती हैं। बदले में कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में कुछ सीटें मिलने की संभावना है। सपा के वरिष्ठ नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के बीच इस संबंध में बातचीत चल रही है। माना जा रहा है कि इस संबंध में जल्द ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

इंडिया गठबंधन में शामिल हैं ये दल

बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और एनसीपी (शरद पवार गुट) महा विकास अघाड़ी में शामिल हैं। ये तीनों दल लोकसभा में भी साथ मिलकर चुनाव लड़े थे। जिसमें इन्हें अच्छी सफलता मिली थी। अब सपा भी गठबंधन में शामिल की जा सकती है। ये सभी पार्टियां इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। बता दें कि इसी साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होना है। 

चुनाव बाद मुख्यमंत्री के नाम पर होगा फैसलाः पटोले

इससे पहले कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने बुधवार को कहा था कि राज्य में विपक्षी महा विकास आघाडी गठबंधन अपने मुख्यमंत्री के नाम का फैसला विधानसभा चुनाव के बाद करेगा। पटोले ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण और उनके बाद के मुख्यमंत्रियों के प्रयासों के कारण राज्य समृद्ध हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति सरकार ने इस समृद्ध राज्य को गिरवी रख दिया है। 

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More