IPS अधिकारियों का हुआ तबादला।
चंडीगढ़: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन आयोग ने आज चुनाव की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। वहीं चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले राज्य में दर्जन भर आईपीएस और तीन एपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसके तबादले के अनुसार कई जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। बता दें कि राज्य में एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होना है। वहीं चुनाव के नतीजे चार अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
ट्रांसफर अधिकारियों की लिस्ट।
पानीपत के एसपी बदले
सरकार के आदेशों के मुताबिक फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य को हटा दिया गया है। उन्हें IG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी दी गई। वह एडमिनिस्ट्रेशन के भी IG होंगे। इसके अलावा पानीपत के SP अजीत सिंह शेखावत को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर लोकेंद्र सिंह पानीपत के नए एसपी होंगे।
कुरूक्षेत्र के एसपी का तबादला
कैथल की एसपी उपासना को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह पर राकेश कालिया नए SP होंगे। इसके अलावा ओपी नरवाल को फरीदाबाद का नया पुलिस कमिश्नर लगाया गया है। भिवानी के एसपी वरूण सिंगला को हटाकर नरेंद्र बिजारणिया को नया SP लगाया गया है। वरूण सिंगला अब कुरूक्षेत्र के नए एसपी होंगे। कुरूक्षेत्र में तैनात एसपी जशनदीप सिंह को केंद्रीय डेपुटेशन के लिए रिलीव कर दिया गया है।
1 अक्टूबर को होगा चुनाव
बता दें कि हरियाणा में एक चरण में ही विधानसभा चुनाव संपन्न होना है। इसके लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि हरियाणा में नामांकन दाखिल करने की शुरुआत 12 सितंबर से होगी। इसके बाद नामांकनों की जांच 13 सिंतंबर को की जाएगी और 16 सितंबर तक उम्मीदवर अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। वही 1 अक्तूबर को केवल 1 ही चरण में मतदान किया जाएगा। साथ ही चुनाव के परिणाम की घोषणा 4 अक्तूबर को की जाएगी।
यह भी पढ़ें-
महाराष्ट्र में कब होगा चुनाव, क्या बीच में ही हो सकता है ऐलान; निर्वाचन आयोग ने दी बड़ी जानकारी
