May 4, 2025 12:38 am

May 4, 2025 12:38 am

Search
Close this search box.

मुंबई हिट एंड रन केसः क्या कार चलाते समय शराब के नशे में था आरोपी मिहिर शाह? सामने आई फोरेंसिक रिपोर्ट

 क्या कार चलाते समय शराब के नशे में था आरोपी मिहिर शाह- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
आरोपी मिहिर शाह

मुंबईः मुंबई के वर्ली BMW हिट एंड रन केस में मुख्य आरोपी मिहिर शाह की फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, एक्सीडेंट के वक्त मिहिर शराब के नशे में नहीं था। पुलिस को मिली फोरेंसिक रिपोर्ट में हादसे के वक्त मिहिर के नशे में नहीं होने की पुष्टि हुई है।फोरेंसिक रिपोर्ट नेगेटिव आई है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी मिहिर शाह का ब्लड और पेशाब के नमूने लेकर पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेजे थे। यह फोरेंसिक रिपोर्ट शुक्रवार शाम वर्ली पुलिस को मिली।

घटना के 58 घंटे बाद गिरफ्तार हुआ था मिहिर शाह

वर्ली पुलिस ने घटना के करीब 58 घंटे बाद आरोपी मिहिर शाह को विरार फाटा से गिरफ्तार किया था। इस दौरान काफी समय बीत जाने के कारण पकड़े जाने से पहले शराब उसके शरीर से निकल चुकी थी। हालांकि गिरफ्तारी के बाद जांच अधिकारियों ने निर्देशानुसार मिहिर की मेडिकल जांच कराई। फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट में आरोपी मिहिर के शरीर में शराब का न पाया जाने के कारण अब पुलिस को परिस्थितिजन्य साक्ष्य (circumstantial evidence) के आधार पर यह मामला अदालत में पेश करना होगा।

7 जुलाई को हुई थी घटना

फॉरेंसिक जांच के अनुसार आरोपी मिहिर शाह की रिपोर्ट पॉजीटिव आती तो पुलिस के लिए यह मामला आसान हो जाता। लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आने के कारण पुलिस के लिए ये केस अब बड़ा चैलेंज है। बता दें कि मुंबई के वर्ली इलाके में 7 जुलाई  के तड़के वर्ली के अटरिया मॉल के पास एक तेज रफ्तार BMW कार ने बाइक को टक्कर मारी थी..जिसमें कावेरी नखवा (45) नामक महिला की मौत हो गई और उनके पति प्रदीप घायल हो गए थे। इस घटना में पुलिस ने आरोपी के पिता और ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया था। आरोपी के पिता शिंदे गुट के नेता हैं। 

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More