May 3, 2025 11:07 am

May 3, 2025 11:07 am

Search
Close this search box.

मां में नहीं रह गई ममता! ढाई साल के बेटे की गला घोंटकर की हत्या, परिवार में पसरा मातम

Maharashtra- India TV Hindi

Image Source : REPRESENTATIVE PIC
मां ने अपने ढाई साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 23 साल की मां ने अपनी ममता का कत्ल कर दिया। इस महिला ने अपने ढाई साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी सुसाइड कर ली। पुलिस ने ये जानकारी दी है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि यह घटना आदिवासी बहुल क्षेत्र जव्हार तालुका के गदरवाड़ी गांव में हुई थी। उसने बताया कि महिला की पहचान 23 वर्षीय महिला लक्ष्मी भामरे के रूप में हुई है। जव्हार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘लक्ष्मी भामरे ने अपने नाबालिग बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। यह घटना दोपहर करीब तीन बजे उस दौरान हुई जब महिला का पति और ससुर खेत में गए हुए थे।’

उन्होंने बताया कि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

बिहार से भी हालही में सामने आया था ऐसा ही मामला

बिहार के नवादा में बीते दिनों एक सौतेली मां ने बेटे की हत्या कर शव को जला दिया था। मामला धमौल थाना क्षेत्र के बीजू बीघा गांव का था। नवादा पुलिस ने बताया था कि सौतेली मां ने बच्चे की हत्या की और सबूत मिटाने के लिए उसके शव को जला दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया था। बेटे की उम्र महज 10 साल थी और उसका नाम राकेश कुमार था। वहीं महिला की पहचान काजल देवी के रूप में हुई थी।  (इनपुट: भाषा से भी)

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More